टाटा कैपिटल होम लोन कैसे ले?: Tata Capital Home Loan, ब्याज दर

टाटा कैपिटल होम लोन – अगर आप घर बनाने की सोच रहे है और आपके पास पैसो की कमी है तो आप Tata Capital Home Loan से जुड़ सकते है | इस article में हम आपको टाटा कैपिटल होम लोन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे |

टाटा कैपिटल होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.95% प्रतिवर्ष से शुरू होती है। टाटा कैपिटल से आप 5 लाख से 5 करोड़ रूपये तक का होम लोन ले सकते है। यह होम लोन आप 30 वर्ष की अवधि के लिए ले सकते है।

Tata Capital Home Loan in Hindi 2023

कोई भी व्यक्ति घर या फ़्लैट खरीदने, घर बनाने या घर का निर्माण करने के लिए Home loan ले सकता है | टाटा कैपिटल होम लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से apply कर सकते है | Tata Capital आपको आपके होम लोन बेलेंस को ट्रान्सफर करने की भी सुविधा प्रदान करता है |

आप अपनी सुविधा के अनुसार होम लोन की राशी, अवधि और EMI की अवधि को चुन सकते है | अगर आप Tata Capital के मोजुदा ग्राहक है तो आपको ब्याज दर में छुट प्राप्त हो सकती है | ग्राहक टाटा कैपिटल से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन पर सब्सिडी प्राप्त कर सकता है |

टाटा कैपिटल से आप 5 करोड़ रुपए तक का Home Loan ले सकते है इसका मतलब यह नहीं है दोस्तों की हर कोई इतने लोन अमाउंट तक ऋण राशी ले सकता है | लोन की राशी आपकी आय, CIBIL Score जैसे कई कारको पर निर्भर करती है |

Tata Capital आपको न्यूनतम प्रोसेसिंग शुल्क और न्यूनतम दस्तावेज पर होम लोन की सुविधा प्रदान करता है |

Tata Capital Home Loan Highlight

लोन का नामटाटा कैपिटल होम लोन 2023
लोन देने वाले बैंक का नामTata Capital
लोन की राशी5 लाख से 5 करोड़ रूपये तक
लोन अवधि (Loan Tenure)30 वर्ष तक
ब्याज दर8.95% प्रतिवर्ष से शुरू
प्रोसेसिंग शुल्कऋण राशी का 0.5% + GST
आवेदन मोडOnline / Offline
ऑफिसियल वेबसाइटwww.tatacapital.com

Tata Capital Home Loan Interest Rate 2023

Tata Home Loan की ब्याज दरें 8.95% प्रतिवर्ष से शुरू होती है | जो टाटा कैपिटल के मोजुदा ग्राहक है उनको कम ब्याज दर भी यह होम लोन मिल सकता है | Tata Capital ग्राहकों को fixed interest rate और floating interest rate दोनों ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है |

टाटा कैपिटल होम लोन के उद्देश्य

आप घर खरीदने, घर कर निर्माण करने या घर बनाने के लिए होम लोन ले सकते है | अलग अलग काम के लिए आप होम लोन ले सकते है |

  • भूमि की खरीद 
  • रेडीमेड होम खरीद 
  • गृह निर्माण 
  • घर का विस्तार
  • गृह रूपांतरण 
  • गृह नवीनीकरण 
  • संपत्ति पर ऋण या बंधक ऋण

टाटा कैपिटल होम लोन के लाभ और विशेषताएं

  • आप अपने मोबाइल फोन की मदद से टाटा कैपिटल की ऑफिसियल वेबसाइट tatacapital.com पर जाकर के ऑनलाइन इस होम लोन के लिए apply कर सकते है |
  • होम लोन की राशी काफी हद तक आपके होम लोन की पात्रता पर निर्भर करती है जिसकी गणना आपके CIBIL Score, आय , रोजगार का प्रकार और अन्य इसी कारको पर निर्भर करती है |
  • आपके आवेदन की पूरी प्रक्रिया होने के बाद लोन की राशी आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाती है |
  • जिस दिन आपको full loan disbursement प्राप्त हो जाता है उसके एक महीने के बाद आपकी मासिक क़िस्त शुरू हो जाती है | आपको होम लोन को चुकाने के लिए मासिक आधार पर समान निश्चित राशी का भुगतान करना होगा |
  • आप अपने होम लोन का फोरक्लोज़र या पूर्व भुगतान कर सकते है | फ्लोटिंग ब्याज दरों के मामले में लोन का पूर्व भुगतान करने पर आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है लेकिन निश्चित ब्याज दरों के मामले में आपको शुल्क देना होता है |

सह-आवेदक:

  • आपको अपने होम लोन में सह-आवेदक जोड़ना अनिवार्य होता है | सह-आवेदक वह होता है जो होम लोन को चुकाने के लिए मुख्य उधारकर्ता की तरह सम्मान रूप से जिम्मेदार होता है |
  • सह-आवेदक आपके परिवार के सदस्य या आपका जिनसे खून का रिश्ता है वो हो सकते है | एक होम लोन में अधिकतम 6 सह-आवेदक आप जोड़ सकते है | निम्नलिखित सह-आवेदक हो सकते है:
  • पति
  • पिता 
  • मां 
  • भाई जो नाबालिग नहीं है 
  • बहन जो नाबालिग नहीं है 
  • बेटा जो नाबालिग नहीं है 
  • बेटी जो नाबालिग नहीं है 

होम लोन की स्वीकृत में लगने वाला समय:

होम लोन की स्वीकृत में लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करता है की आप वेतनभोगी व्यक्ति हैं, स्व-व्यवसायी व्यक्ति हैं या उद्यमी हैं |

  • अगर आप एक वेतनभोगी व्यक्ति है तो आपका लोन 4 से 5 business days में स्वीकृत हो जाता है |
  • अगर आप self-employed व्यक्ति है तो आपका लोन 7 से 8 business days में स्वीकृत हो जाता है |

टाटा कैपिटल फाइनेंस होम लोन पर टेक्स बेनेफिट्स:

  • आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आपको होम लोन पर टेक्स बेनेफिट्स का लाभ प्रदान किया जाता है |

लोन का पूर्व-भुगतान:

  • लोन की अवधि से पहले आप अपने होम लोन का पूर्ण या आंशिक भुगतान कर सकते है | अगर आप फ्लोटिंग ब्याज दर पर होम लोन लेते है तो आपको किसी भी प्रकार का कोई पूर्व भुगतान शुल्क नहीं देना होता है |

जॉइंट होम लोन (joint home loan):

  • टाटा कैपिटल से आप जॉइंट होम लोन ले सकते है | जॉइंट होम लोन की स्थिति में सह-आवेदक की आय और ऋण स्थिति को ध्यान में रखा जाता है | आप निम्नलिखित के साथ joint home loan ले सकते है :
  • आपके माता – पिता
  • आपका जीवनसाथी
  • आपके बच्चे
  • आपके भाई बहन

टाटा कैपिटल होम लोन के प्रकार

टाटा कैपिटल फाइनेंस कई प्रकार के होम लोन प्रदान करता है जो इस प्रकार है:

  • गृह विस्तार ऋण (Home Extension Loan)
  • किफायती आवास ऋण (Affordable Housing Loan)
  • एनआरआई होम लोन (NRI Home Loans)

Tata Capital Home Loan Eligibility

  • आवेदक की आयु 24 से 65 वर्ष तक होनी चाहिए |
  • वेतनभोगी व्यक्ति या एक स्व-व्यवसायी पेशेवर सभी इस home loan के लिए आवेदन कर सकते है |
  • आपका CIBIL Score 750 या इससे अधिक होना चाहिए |
  • वेतनभोगी के लिए कार्य का अनुभव – कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए |
  • स्व-नियोजित व्यक्ति के लिए कार्य का अनुभव – कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए |
  • वेतनभोगी व्यक्ति की मासिक आय कम से कम 30,000 रुपए होनी चाहिए |
  • NRI के लिए – कम से कम तीन साल के कार्य अनुभव के साथ वेतनभोगी व्यक्ति होना चाहिए |
  • टाटा कैपिटल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के आप अपनी पात्रता की गणना कर सकते है |

Tata Capital Home Loan Documents Required

  • आयु प्रमाण पत्र – (वैध पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जीवन बीमा पॉलिसी, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र)
  • फोटो पहचान प्रमाण – (मतदाता पहचान पत्र, वैध पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड)
  • पता प्रमाण – (उपयोगिता बिल, बैंक विवरण, संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज, संपत्ति कर रसीद, मतदाता पहचान पत्र)
  • बिजनेस प्रूफ – बिजनेस शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लेटर हेड पर आपका बिजनेस प्रोफाइल, पिछले दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी
  • आय प्रमाण – पिछले छह महीने का चालू खाता विवरण, पिछले तीन वर्षों के पी / एल प्रोजेक्शन स्टेटमेंट की कॉपी, सीसी के पिछले छह महीनों के बैंक स्टेटमेंट, ओडी सुविधाएं (यदि ली गई हैं)
  • मौजूदा ऋण विवरण – बैंक विवरण के माध्यम से प्रदान किया जाना
  • प्रोसेसिंग शुल्क चेक – आपके व्यवसाय खाते से जारी किया जाएगा

होम लोन के लिए आवेदन मोड

आप निम्नलिखित तरीको से टाटा कैपिटल होम लोन के लिए apply कर सकते है |

  • ऑनलाइन: टाटा कैपिटल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के आप कुछ ही स्टेप में होम लोन के लिए ऑनलाइन apply कर सकते है |
  • बैंक की शाखा में जाकर: आप टाटा कैपिटल की अपनी नजदीकी शाखा में जाकर के होम लोन के लिए apply कर सकते है |
  • फोन के माध्यम से: आप टाटा कैपिटल के हेल्पलाइन नंबर 1860 267 6060 पर कांटेक्ट करके apply कर सकते है |
  • एक आभासी सहायक के माध्यम से – आप लोन प्रोसेसिंग वर्चुअल असिस्टेंट की मदद से भी अपने होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं |

टाटा कैपिटल होम लोन के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर दोस्तों आप इस लोन के लिए पात्रता रखते है तो आप इस होम लोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है | आवेदन करने की प्रकिया यहाँ पर दी गई है |

Tata Capital Home Loan Apply Online

Tata Capital Home Loan website
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको होम लोन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने होम लोन से जुडी हुई सारी जानकारी आ जाएगी |
  • आपको इस पेज पर Apply Now का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा | इस फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करके आपको फॉर्म को submit करना है |
  • फॉर्म submit करने के बाद बैंक आपसे सम्पर्क करेगा और आपके लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा |

होम लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको टाटा कैपिटल की अपनी नजदीकी शाखा में जाना होगा |
  • ब्रांच में जाकर के आपको यह जानकारी देनी होगी की आप होम लोन के लिए apply करना चाहते है |
  • Tata Capital का कर्मचारी आपको होम लोन से जुडी हुई सभी जानकारी प्रदान करेगा |
  • उसके बाद आपको अपने सरे documents देने होंगे |
  • आपके documents वेरीफाई किये जायेंगे |
  • उसके बाद अधिकारी उस परिसर और संपत्ति का दौरा करते हैं जिसे आप खरीदना चाहते हैं |
  • सभी प्रक्रिया होने के बाद आपका लोन अप्रूवल (Loan approval) हो जाता है |
  • Loan approval होने के बाद लोन की राशी आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाती है |

Tata Capital Home Loan Customer Care

  • Customer Care Number – 1860 267 6060

निष्कर्ष

इस article में हमने आपको Tata Capital Se Home Loan Kaise Le के बारे में पूरी जानकारी दी है | आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर टाटा कैपिटल होम लोन कैलकुलेटर की मदद से अपने लोन की EMI की गणना कर सकते है |

अगर आपको इस होम लोन के बारे में अन्य कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे निचे कमेंट में लिख सकते है।

बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन कैसे ले?

एलआईसी होम लोन कैसे ले?

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल:

Tata Capital से होम लोन के तहत कितना ऋण लिया जा सकता है?

5 लाख से 5 करोड़ रूपये तक का |

टाटा कैपिटल होम लोन की ब्याज दर क्या है?

8.95% प्रतिवर्ष से शुरू होती है |

2 thoughts on “टाटा कैपिटल होम लोन कैसे ले?: Tata Capital Home Loan, ब्याज दर”

Leave a Comment