HDFC होम लोन इंटरेस्ट रेट 2023 में कितनी है?

HDFC होम लोन इंटरेस्ट रेट: जब हम किसी भी बैंक से होम लोन लेने का प्लान बना रहे होते है तो हमे कई प्रकार के कारको को ध्यान में रखा जाता है इनमे से होम लोन की ब्याज दर एक है। इस लेख में हम HDFC Bank होम लोन की वर्तमान ब्याज दर के बारे में जानकारी लेने वाले है।

महिलाओं को ब्याज दर में छुट दी जाती है। वर्तमान समय में HDFC होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.65% प्रतिवर्ष से शुरू होती है। यह ब्याज दर समय समय पर परिवर्तित होती रहती है जिसकी जानकारी हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से देते रहेंगे।

एचडीएफसी होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या है?

एचडीएफसी बैंक से जब हम होम लोन लेते है तो बैंक कई प्रकार के शुल्क हमसे लेते है जिनमे ब्याज दर एक है। यह ब्याज हमे अपने मूल राशी पर देना होता है। आपके होम लोन की ब्याज दर ही आपके लोन की EMI को निर्धारित करती है।

बैंक Adjustable Rate प्रदान करता है जिसे फ्लोटिंग रेट लोन के साथ साथ ट्रूफिक्स्ड लोन के रूप में भी जाना जाता है। इसमें होम लोन की ब्याज दर पुरे लोन अवधि के पहले 2 वर्ष तक स्थिर रहती है और बाद में इसमें परिवर्तन होता है।

आप निचे दी गई तालिका में HDFC Home loan interest rate 2023 को देख सकते है:

वेतनभोगी व्यक्ति के लिए स्पेशल होम लोन ब्याज दर:

यह ब्याज दर होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर लोन, हाउस रेनोवेशन और होम एक्सटेंशन लोन पर लागू होती है जो इस प्रकार है:

800 और इससे अधिक क्रेडिट स्कोर के लिए 8.65%
अन्य के लिए 8.75% – 9.35%

स्टैण्डर्ड होम लोन ब्याज दर:

लोन स्लैबहोम लोन ब्याज दर (% प्रतिवर्ष)
महिलाओं के लिए (30 लाख तक)8.95% – 9.45%
दूसरों के लिए (30 लाख तक)9.00% – 9.50%
महिलाओं के लिए (30.01 लाख से 75 लाख)9.20% – 9.70%
दूसरों के लिए (30.01 लाख से 75 लाख)9.25% – 9.75%
महिलाओं के लिए (75.01 लाख और अधिक)9.30% – 9.80%
दूसरों के लिए (75.01 लाख और अधिक)9.35% – 9.85%

जानिए आपकी एचडीएफसी होम लोन की ब्याज दर को प्रभावित करने वाले कारक

कई प्रकार के इसे कारक है जो आपके लोन की ब्याज दर को प्रभावित करते है जो इस प्रकार है:

  • ब्याज दर का प्रकार
  • लोन की चुकोती अवधि
  • आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल
  • बेंचमार्क लेंडिंग रेट
  • मूल्य अनुपात के लिए ऋण
  • प्रॉपर्टी का स्थान
  • ऋण प्रदाता की रेपुटेशन

अगर आपको एचडीएफसी होम लोन की ब्याज दर के बारे में अन्य कोई जानकरी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है या फिर आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते है।

Leave a Comment