E Shram Card Online Apply: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से?

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?: भारत सरकार के द्वारा एक नया कार्ड जारी किया गया है जिसका नाम ई श्रमिक कार्ड (E Shram Card) है | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) भारत सरकार के द्वारा E Shram Card को शुरू किया है |

अगर आप एक श्रमिक है तो आप ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय में नहीं जाना होगा बल्कि आप खुद से अपने मोबाइल फोन से ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

अगर आपने ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है तो आप आसानी से ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

इस आर्टिकल में हम आपको ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन (E Shram Card Online Apply) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

ई श्रमिक कार्ड क्या है?

जैसा की आप जानते है की हमारा देश पिछले साल कोरोना (Coronavirus) जैसे महामारी से गुजरा है | इस Coronavirus की महामारी में सरकार देश के असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले श्रमिको को कई प्रकार के लाभ प्रदान करना चाहती थी।

लेकिन केंद्र सरकार के पास श्रमिको का एक सही डेटा ना होने की वजह से सरकार को परेसानिओं का सामना करना पड़ा था | ई श्रमिक कार्ड के फायदे अनेक है. इस आर्टिकल में आगे ई श्रमिक कार्ड के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.

जिन श्रमिको को सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओ का लाभ मिलना था उनको लाभ नहीं मिल पा रहा था | इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने E Shram Card को जारी किया है | ई श्रमिक कार्ड देश के प्रतेक राज्य के श्रमिको के लिए है |

ई श्रमिक कार्ड की मदद से असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको का एक केंद्रीय डेटा होगा | आप ऑनलाइन ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024 कर सकते है.

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं Highlight

योजना E Shram Card Kaise Banaye ?
योजना का प्रकार भारत सरकार की योजना
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment)
लाभार्थीअसंघटित क्षेत्र श्रमिक
उद्देश्यश्रमिको को लाभ प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

E Shram Card Kaise Banaye ?

देश के सभी असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले श्रमिक E Shram Card के लिए आवेदन कर सकते है | E Shram Card बनाने के लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चकर नहीं काटने है बल्कि आप खुद से (E Shram card self Registration Online) इस कार्ड के लिए ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

भारत सरकार के द्वारा ई श्रम कार्ड बनाने के लिए E Shram Portal को शुरू किया गया है | कोई भी श्रमिक इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है | इस लेख में हम आपको ई श्रम कार्ड बनाने की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे |

ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

ई श्रमिक कार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको को सामजिक सुरक्षा प्रदान करना है | जो भी श्रमिक E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन करेगा उसका पूरा डेटा केंद्र सरकार के पास चला जायेगा |

भविष्य में केंद्र सरकार इस डेटा की मदद से यह निर्णय ले पायेगी की श्रमिको के लिए कोनसी योजना चलानी चाहिए जिससे श्रमिको को अधिक से अधिक लाभ मिल सके |

E Shram Card का मुख्य उद्देश्य असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, उनके हितो की रक्षा करना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान करना है |

E Shram Card Benefits in Hindi

ई श्रमिक कार्ड पुरे देश में मान्य है | अगर श्रमिक के पास ई श्रमिक कार्ड है तो उसे अपनी पहचान साबित करने के लिए अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है | E Shram Card के अनेक लाभ है जिनके बारे में यहाँ पर हम आपको जानकारी प्रदान कर रहे है :

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) के द्वारा ई श्रम कार्ड को जारी किया गया है जो असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले श्रमिको के लिए है |
  • ई श्रमिक कार्ड का मुख्य उद्देश्य श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है और जिन योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनक लाभ श्रमिको तक पहुँचाना है |
  • अगर आपके ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है तो आप ऑनलाइन अपना ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
  • 26 अगस्त 2021 को E Shram Portal को लौंच किया गया था |
  • इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिको का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जायेगा जिसकी मदद से सरकार या निर्णय ले पायेगी की भविष्य में असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको के लिए कोनसी योजना चलाई जाए |
  • ई श्रमिक पोर्टल के माध्यम से श्रमिक का पूरा विवरण जैसे की व्यवसाय, नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार आदि एकत्रित किया जायेगा |
  • प्रतेक श्रमिक को 12 अंको का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिलेगा जो प्रतेक श्रमिक के लिए अलग अलग होगा | यह नंबर उसी प्रकार से है जिस प्रकार आधार कार्ड नंबर होता है जो सब के लिए अलग होता है |
  • यह कार्ड बनाने के लिए आपके मन में यह सवाल होगा की ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? तो इस कार्ड के लिए आप खुद से अपने मोबाइल फोन से E Shram Card Online Apply कर सकते है |
  • E Shram Card पुरे देश में मान्य होगा जिसकी मदद से श्रमिक पुरे देश में कहीं पर भी रोजगार प्राप्त कर सकता है |
  • श्रमिक का जितना भी डेटा लिया जा रहा है वह Aadhaar KYC के माध्यम से लिया जा रहा है जिसमे श्रमिक का पूरा विवरण होगा |
  • अगर आपको सरकार की और से किसी सरकारी योजना के लिए लाभ मिल रहा है तो वह सीधे DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते (Bank Account) में भेज दिया जायेगा |
  • जो श्रमिक ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करता है उनको भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) का लाभ दिया जाता है जिसके तहत पहले साल का प्रीमियम सरकार के द्वारा दिया जाता है |
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी श्रमिक की अगर किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है उसे 2 लाख रूपये की वित्तीय मदद दी जाती है और विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रूपये की मदद दी जाती है |
  • E Shram Portal पर जो श्रमिक रजिस्ट्रेशन करता है उनको आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना जैसी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाता है |

E Shram Card Eligibility in Hindi

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आवेदक श्रमिक ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकारी वित्त पोषित) का सदस्य नहीं होना चाहिए |
  • केवल असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक इस कार्ड के लिए apply कर सकते है |
  • श्रमिक आयकर दाता नहीं होना चाहिए |
  • ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए श्रमिक को E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जो वह खुद अपने मोबाइल फोन से कर सकता है |
  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए |

ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड – आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए |
  • IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या
  • मोबाइल नंबर

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके खुद से ई श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आप चाहे मोबाइल फोन से आवेदन कर रहे हो या फिर लेपटोप से आवेदन कर रहे है आवेदन करने की प्रक्रिया एक ही है:

E Shram Portal
  • ई श्रम पोर्टल के होम पेज पर आपको REGISTER on e-Shram का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इसमें Aadhaar linked mobile number और केप्चा कोड दर्ज करें |
  • उसके बाद दोनों ही आप्शन में No पर क्लिक करें और Send OTP पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा वो दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आने के बाद अपने आधार नंबर को वेरीफाई करें |
  • इतना करने के बाद आपके सामने ई श्रमिक कार्ड फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे Personal Information, Residents Details, Education Qualification, Occupation and skills, Bank Account Details दर्ज करें |
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने अंतिम रूप से submit करने के आप्शन आएगा उस पर क्लिक करें |
  • इस प्रकार से आपका E Shram Card बन जायेगा जो आपके सामने पीडीऍफ़ फोर्मेंट में ओपन हो जायेगा |
  • आप Download UAN Card के आप्शन पर क्लिक करके E Shram Card Download PDF कर सकते है |

E Shram Portal Login कैसे करें?

  • सबसे पहले इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • पोर्टल के होम पेज पर REGISTER on e-Shram का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • न्यू पेज पर आपको State Login के आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • फॉर्म में आप ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके आप लॉग इन कर सकते है |

Helpline Number

  • Phone number: 011-23389928
  • Toll Free – 14434 
  • Email – eshramcare-mole[at]gov[dot]in

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको E Shram Card Online Apply के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है | अगर आपको ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे निचे कमेंट में लिख सकते है |

FAQs

ई श्रमिक कार्ड क्या है?

देश के असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको को लाभ प्रदान करने और देश के सभी श्रमिको का एक राष्ट्रीय डेटा तैयार करने के लिए इस कार्ड को शुरू किया गया है |

श्रम कार्ड की साइट क्या है?

ऑफिसियल वेबसाइट: https://eshram.gov.in/

श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे चेक करें?

आप ई श्रमिक पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करके अपना रजिस्ट्रेशन चेक कर सकते है |

श्रमिक कार्ड के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते है?

असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले सभी श्रमिक ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

Leave a Comment