E Shram Card Benefits: ई श्रमिक कार्ड के फायदे

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2024: क्या आपने ई श्रमिक कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया है लेकिन आपको नहीं पता है की इस कार्ड के फायदे क्या है तो चिंता ना करे क्युकी इस लेख में हम E Shram Card Benefits in Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले है।

जैसा की आप जानते है की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) के द्वारा देश के सभी असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में कम करने वाले श्रमिको के लिए ई श्रमिक कार्ड जारी किया है | E-Shram Card Benefits in Hindi के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़े |

E Shram Card Benefits in Hindi

देश के सभी असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको के लिए भारत सरकार ने E Shram Card को जारी किया है | कोई भी श्रमिक ई श्रमिक कार्ड के लिए खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है | अगर आपने अभी तक ई श्रमिक कार्ड नहीं बनाया है तो आप इस लिंक ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? पर क्लिक करके ई श्रमिक कार्ड बना सकते है |

यह कार्ड बनाने के लिए सरकार ने E Shram Portal को जारी किया है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन खुद से ई श्रमिक कार्ड बना सकते है और उसके बाद ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है | यह कार्ड पुरे देश में मान्य होगा | इस कार्ड की मदद से आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है |

E Shram Card Benefits

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2024 Highlight

पोर्टल का नामई श्रमिक पोर्टल (E Shram Portal)
आर्टिकल का नामE Shram Card Ke Fayde?
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
सरकार का नामभारत सरकार
लाभार्थीदेश के श्रमिक
उद्देश्यश्रमिको को हर प्रकार की मदद प्रदान करना
श्रमिक कार्ड बनाने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

E Shram Card Benefits और विशेषताएं

  • भारत सरकार के द्वारा देश के सभी राज्यों के असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले श्रमिको के लिए ई श्रम कार्ड को जारी किआ है |
  • आने वाले समय में E Shram Card की मदद से श्रमिको को अनेक प्रकार के लाभ मिलने वाले है | इसलिए अगर आपने अभी तक श्रमिक कार्ड नहीं बनवाया है तो आप इसके लिए आवेदन कर दे |
  • E Shram Card लाभार्थी के बैंक खाते से लिंक होगा जिससे श्रमिक को किसी योजना के तहत मिलने वाली मदद सीधे DBT के माध्यम से उसके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी |
  • ई श्रमिक कार्ड पुरे देश में मान्य होगा | आप देश के किसी भी राज्य में जाकर ई श्रमिक कार्ड की मदद से रोजगार प्राप्त कर सकते है |
  • श्रम विभाग की सभी योजनाओ के साथ साथ मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन, अपने काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि योजनाओ का लाभ श्रमिको को मिलता है |
  • भविष्य में पेंशन योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले श्रमिको को स्पेशल फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी और उनको सर्टिफिकेट दिया जायेगा जिसकी मदद से श्रमिक रोजगार प्राप्त कर सकते है |
  • भारत सरकार श्रमिको का डेटा अनेक प्रकार की एसी कम्पनिओं को साझा करेगी जो श्रमिको के हित के लिए कार्य करती है |
  • पहले श्रमिको को अपना श्रमिक कार्ड रिनिवल करवाना होता था लेकिन अगर आपको कोई रिनिवल नहीं करवाना है बल्कि आपको ई श्रमिक पोर्टल पर आकर सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा |

ई श्रमिक कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं

  • ई श्रमिक कार्ड की मदद से सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) के तहत दुर्घटना बिमा दिया जाता है |
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के तहत अगर श्रमिक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो 2 लाख रूपये की मदद दी जाती है और विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रूपये की मदद दी जाती है |
  • भारत सरकार की कई प्रकार की Social Security Schemes है जिनका लाभ श्रमिको को दिया जायेगा |
  • भविष्य में राशन कार्ड को भी श्रमिक कार्ड से जोड़ा जायेगा जिससे राशन कार्ड (Ration Card) से मिलने वाला कोई भी लाभ आपको किसी भी राज्य में जाकर मिलेगा |
  • लाभार्थी को Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana के तहत प्रतिमाह 3000 रूपये की पेंशन प्राप्त होगी |
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी और लाभार्थी को पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी |
  • महंगे इलाज के लिए चिकित्सा सुविधा |

ई श्रमिक कार्ड से मिलने वाली सरकारी योजनाओ का लाभ

E Shram कार्ड की मदद से श्रमिको को मुखतः दो प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जाता है एक सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनायें और रोजगार योजनायें जिनके बारे में यहाँ पर विस्तार से जानकारी दी गई है:

सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं:

  • प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (पीएम-एसवाईएम) (वृद्धावस्था संरक्षण)
  • व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस)
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएमजेजेबीवाई)
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई)
  • अटल पेंशन योजना
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी)
  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) – वृद्धावस्था संरक्षण
  • आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
  • बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना (एचआईएस)
  • प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC)
  • हाथ से मैला उठाने वालों के पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना

रोजगार योजनाएं:

  • नरेगा योजना
  • दीन दयाल उपाध्याय – ग्रामीण कौशल्या योजना (डीडीयू-जीकेवाई)
  • गरीब कल्याण रोजगार योजना
  • दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना (Day)
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई)
  • प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

यूपी ई श्रमिक कार्ड के फायदे?

उत्तर प्रदेश सरकार ने E Shram Card धारको के लिए एक नई घोषणा की है | E Shram Portal पर पंजीकरण करने वाले सभी श्रमिको को प्रतिमाह 500 रूपये की मदद देगी | पंजीकृत श्रमिको को प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के तहत दुर्घटना बिमा की सुविधा प्रदान की जाएगी | दिन प्रति दिन उत्तर प्रदेश में ई श्रमिक कार्ड धारको की संख्या बढ़ रही है |

E Shram Card से मिलने वाली सरकारी योजनाओ के लाभ

E Shram Card की मदद से श्रमिको को अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ सरकार के द्वारा श्रमिको को दिया जायेगा | आप निचे दिए गए स्टेप follow करके इन सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है :

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर Schemes के आप्शन में निम्न दो आप्शन आपको दिखाई देंगे:
  • Social Security Welfare Schemes
  • Employment Schemes
  • जैसे ही आप इन लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी योजनाओ की सूचि आ जाएगी |
  • अगर आप एक ई श्रमिक कार्ड धारक है तो आपको इन सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त होगा |

हेल्पलाइन नंबर

  • Helpdesk No. 14434

निष्कर्ष

कोई भी व्यक्ति इस आर्टिकल को पढ़कर E Shram Card Benefits in Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है | आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर खुद से ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | आपको E Shram Portal पर सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद यह कार्ड पुरे देश में मान्य होगा |

FAQs

ई श्रमिक कार्ड क्या है?

भारत सरकार के द्वारा जारी असंघटित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले श्रमिको के लिए यह कार्ड जारी किआ गया है |

ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं?

आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर खुद से ई श्रम कार्ड बना सकते है |

ई श्रम कार्ड के क्या लाभ हैं?

इस कार्ड की मदद से अनेक प्रकार के लाभ श्रमिको को प्राप्त होगा | आप इस आर्टिकल को पढ़कर ई श्रमिक कार्ड के फायदों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है |

Leave a Comment