Citibank Home Loan in Hindi सिटी बैंक होम लोन कैसे लें : इस article में हम आपको Citibank Home loan in Hindi के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | अगर आप सिटी बैंक के होम लोन के लिए apply करना चाहते है तो यह article आपके लिए है | होम लोन एक Secured loan की श्रेणी में आता है | अगर आप घर बनाना चाहते है और आपके पास पैसो की कमी है तो इस स्थिति में Home Loan आपका साथ निभा सकता है |
अन्य बेंको की तरह Citibank भी अपने ग्राहकों को होम लोन प्रदान करता है | सिटी बैंक होम लोन के लिए आपको आवेदन करना होगा | आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है | इस article में हम सिटी बैंक होम लोन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इस लिए आप से निवेदन है की आप इस article को पूरा अंत तक पढ़े |
यह भी पढ़े: SBI Home Loan
Citibank Home loan in Hindi 2022
कोई भी व्यक्ति घर बनाने के लिए, घर खरीदने या घर की मरमत करवाने के लिए होम लोन ले सकता है | सिटीबैंक आकर्षक ब्याज दरो पर ग्राहकों को Housing Loan प्रदान करता है | वर्तमान में सिटी बैंक होम लोन की ब्याज दर (Interest Rate) 7.40% प्रतिवर्ष से शुरू होती है | होम लोन के तहत दी जाने वाली राशी आपकी आय, CIBIL Score जैसे कारकों पर निर्भर करती है | अगर आपकी आय और आपका क्रेडिट स्कोर उच्च है तो आप अधिक Loan Amount तक होम लोन ले सकते है |
कोई भी वेतनभोगी और स्व-नियोजित व्यक्ति Citibank Housing Loan के लिए apply कर सकता है | आप इस बैंक से होम लोन के तहत 10 करोड़ रूपये तक का Loan Amount ले सकते है | इस होम लोन की लोन अवधि (Loan Tenure) 25 वर्ष तक है | आप निर्माणाधीन संपत्ति को खरीदने या तैयार संपत्ति को खरीदने के लिए यह लोन ले सकते है | अगर आप बैंक के मोजुदा ग्राहक (Existing Customer) है तो आप बैंक की आकर्षक ब्याज दरो का लाभ ले सकते है |
अगर आप Citibank के Personal loan का लाभ लेना चाहते है तो आप इस लिंक Citibank Personal loan पर क्लिक करके पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
यह भी पढ़े: Navi Home Loan
Highlights of Housing Loan
लोन का नाम | सिटी बैंक होम लोन 2022 |
लोन देने वाले बैंक का नाम | Citibank |
लोन की राशी | अधिकतम 10 करोड़ रूपये |
ब्याज दर | 7.40% प्रतिवर्ष से शुरू |
आवेदन मोड | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लोन अवधि | 25 वर्ष |
आवेदन के लिए आयु | 21 से 65 वर्ष |
के लिए उपलब्ध गृह ऋण | निर्माणाधीन संपत्ति की खरीद के लिए तैयार संपत्ति की खरीद के लिए |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.online.citibank.co.in/ |
यह भी पढ़े: महिलाओं के लिए होम लोन
Citibank Home Loan Interest Rate 2022
Citi bank Housing Loan की ब्याज दर (Interest Rate) 7.40% प्रति वर्ष से शुरू होती है | यह ब्याज दर समय समय पर बदल सकती है इस लिए आप जिस समय होम लोन के लिए आवेदन कर रहे है उस समय बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट की मदद से या अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर इस ब्याज दर के बारे में जानकारी जरुर ले ले |
जिस प्रकार पर्सनल लोन लेने से पहले हमे Personal loan interest rate 2022 के बारे में जानकारी होना जरुरी है उसी प्रकार होम लोन लेने से पहले हमे Home loan interest rate 2022 के बारे में जानकारी होना जरुरी है | अगर आप लोन की ब्याज दर की सही से जानकारी के बिना उस लोन के लिए आवेदन कर सकते है तो लोन के भुगतान के समय आपको पारेसानियो का सामना करना पड़ सकता है |
यह भी पढ़े: City Union Bank Home loan
सिटी बैंक होम लोन के लाभ और विशेषताएं
- आप निर्माणाधीन संपत्ति खरीदने या तैयार संपत्ति खरीदने के लिए Citibank Home Loan ले सकते है |
- आप घर खरीदने या घर के नवीनीकरण के लिए यह लोन ले सकते है |
- संपत्ति मूल्य का 80% तक आप गृह ऋण ले सकते है |
- अधिकतम 10 करोड़ रुपए का होम लोन आप Citibank से ले सकते है |
- चुनिन्दा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड ऑफर का लाभ प्रदान किया जाता है |
- 25 वर्ष तक की अवधि के लिए आप यह लोन ले सकते है |
- आकर्षक ब्याज दरें |
- केवल निर्माण अवधि के दौरान ब्याज का भुगतान करने का लचीलापन |
- दैनिक घटते शेष पर ब्याज की गणना |
- सिटी बैंक होम लोन की खास बात यह है की इसमें सुरक्षा के लिए किसी सह-उधारकर्ता/गारंटर की आवश्यकता नहीं है जो की इस प्रकार की सुविधा अक्सर Personal Loan के मामले में देखि जाती है |
- होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा, होम लोन टॉप-अप की सुविधा |
- लिंक किए गए होम क्रेडिट खाते में अपनी अतिरिक्त शेष राशि जमा करके ऋण ब्याज पर बचत करने का अवसर |
- निर्माणाधीन अवधि के दौरान केवल ब्याज का भुगतान करने का विकल्प आप select कर सकते है |
- यह बैंक आपको अद्वितीय होम क्रेडिट विकल्प के माध्यम से अपने लोन को पावर पैक करने की पेशकश करता है जिसमे आप यह तय कर सकते है की आप अपने ऋण पर कितना ब्याज देते है |
- यह बैंक आपको होम क्रेडिट लोन में 2 विकल्प प्रदान करता है जिसे आप अपनी आवश्यकतानुसार select कर सकते है :
- होम क्रेडिट वेनिला विकल्प: इसमें होम क्रेडिट खाते पर एक ओवरड्राफ्ट लाइन सेट की जाती है और होम क्रेडिट सुविधा से होने वाली ब्याज बचत इस लाइन को बढाने की और जाती है |
- होम क्रेडिट फास्ट ट्रैक विकल्प: यह आपको अपने Home Loan को तेजी से चुकाने का आप्शन प्रदान करता है | ब्याज की बचत को आपके बकाया ऋण को कम करने के लिए समायोजित किया जाता है जो प्रभावी रूप से लोन की अवधि को कम करता है और आपके Home Loan को तेजी से बंद होने में मदद करता है |
यह भी पढ़े: Deutsche Bank Home Loan
Citibank Home Loan Eligibility
अगर आप इस होम लोन के लिए पात्रता रखते है तो ही आप इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है | यहाँ पर इस होम लोन की पात्रता के बारे में जानकारी दी गई है | आप Citibank की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Citibank Home loan Eligibility Calculator का उपयोग करके ऑनलाइन अपनी पात्रता की गणना कर सकते है | सिटी बैंक होम लोन के लिए पात्रता इस प्रकार है :
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- कोई भी वेतनभोगी व्यक्ति या स्व-नियोजित व्यक्ति इस होम लोन के लिए apply कर सकता है |
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और ऋण परिपक्वता के समय अधिकतम आयु 65 वर्ष की होनी चाहिए |
- वेतनभोगी व्यक्ति को व्यवसाय निरंतरता / कार्य अनुभव न्यूनतम 2 वर्ष का होना चाहिए और स्व-नियोजित के लिए यह न्यूनतम 3 वर्ष है |
- आप अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक का होम लोन ले सकते है |
यह भी पढ़े: Indian Bank Home Loan
Citibank Home loan Documents required
होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको अपने सभी documents एक साथ कर लेने चाहिए ताकि आप जब भी बैंक आपसे documents की मांग करे तो आप उन्हें तुरंत सारे documents दिखा सकें | सिटी बैंक होम लोन के लिए आपको जो दस्तावेज चाहिए वो इस प्रकार से है :
सामान्य दस्तावेज | होम लोन एप्लीकेशन फॉर्म पासपोर्ट साइज फोटो निवास प्रमाण जन्म प्रमाण पत्र की तारीख पहचान प्रमाण हस्ताक्षर सत्यापन प्रमाण बिजनेस एड्रेस प्रूफ साझेदारी फर्म/कंपनी के मामले में- सभी भागीदारों/निदेशकों से पहचान, निवास और पते का प्रमाण आवश्यक है। |
वेतनभोगी के लिए आय प्रमाण दस्तावेज | नवीनतम वेतन पर्ची- पिछले 2 महीने बैंक स्टेटमेंट- पिछले 3 महीने नवीनतम आईटीआर/ फॉर्म 16 पिछले 2 वर्षों का कार्य अनुभव प्रमाण |
स्वरोजगार के लिए आय प्रमाण दस्तावेज | आय की गणना आईटीआर सभी अनुसूचियों के साथ बैलेंस शीट और पी एंड एल खाता – सीए प्रमाणित पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट पिछले 3 वर्षों के लिए व्यापार निरंतरता प्रमाण बिजनेस एड्रेस प्रूफ कंपनियों के लिए: निगमन प्रमाणपत्र ज्ञापन और एसोसिएशन के लेख निदेशकों की सूची और शेयरधारकों की सूची के लिए सीए प्रमाणपत्र (शेयरधारिता पैटर्न के साथ) साझेदारी फर्मों के लिए नवीनतम साझेदारी विलेख लाभ विभाजन अनुपात वाले भागीदारों की सूची के लिए सीए प्रमाणपत्र |
संपत्ति दस्तावेज | बिक्री के लिए समझौता, टाइटल डीड, एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट (फोटोकॉपी) सहकारी समिति या अपार्टमेंट मालिकों के संघ के आवंटन पत्र / उपनियम अधिकारियों से स्वीकृत योजनाएँ और निकासी प्रमाण पत्र |
यह भी पढ़े: IOB Home loan
सिटी बैंक होम लोन के लिए आवेदन कैसे करें ?
अगर आप इस बैंक के होम लोन की सभी शर्तो को पूरा करते है तो आप इस लोने के लिए आवेदन कर सकते है | आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से इस होम लोन के लिए आवेदन कर सकते है | आवेदन करने की दोनों प्रक्रिया के बारे में यहाँ पर जानकारी दी गई है |
Citibank Home loan apply online
अगर आप online apply करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :
- आवेदक को सबसे पहले बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट online.citibank.co.in पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर Home Loans का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज पर होम लोन से जुडी हुई सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी |
- इसी पेज पर आपको Apply Now का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है और फॉर्म को submit कर देना है |
- इस प्रकार से आपकी रिक्वेस्ट बैंक के पास चली जाएगी और उसके बाद लोन की प्रक्रिया को आगे जारी किया जायेगा |
यह भी पढ़े: Shriram Finance Home Loan
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है | ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गये स्टेप फोल्लो करें :
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी Citibank की शाखा में जाना होगा |
- बैंक में जाकर आपको बैंक कर्मचारी से सम्पर्क करना होगा |
- बैंक कर्मचारी आपको होम लोन से जुडी हुई सारी जानकारी प्रदान करेगा |
- उसके बाद आपके documents वेरीफाई किये जायेंगे, आपका सिबिल स्कोर चेक किया जायेगा |
- अगर आप बैंक की सभी शर्तो को पूरा करते है तो लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा |
- अगर आपका लोन अप्रूवल हो जाता है तो लोन की राशी आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाती है |
यह भी पढ़े: Reliance Home Loan
Citibank Home Loan Calculator
होम लोन के लिए apply करने से पहले आपको अपने लोन की EMI की गणना कर लेनी चाहिए जिससे आपको यह पता लग जाता है की लोन के भुगतान के समय आपको कितने रुपए की EMI (Equated Monthly Installment) चुकानी होगी | अगर आप अपने home loan की EMI गणना नहीं करते है तो लोन के भुगतान के समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
आप Citibank के Home Loan EMI Calculator का उपयोग कर अपने लोन की EMI की गणना कर सकते है | EMI मुख्य रूप से तीन कारको पर निर्भर होती है लोन की राशी, ब्याज दर और लोन अवधि |
यह भी पढ़े: GIC Home loan
Home Loan Processing Fee and Other Charges
यहाँ पर सिटी बैंक होम लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्जेज के बारे में जानकारी दी गई है :
आवेदन शुल्क (non-refundable) | 5000 रूपये तक |
बुकिंग शुल्क (non-refundable) | स्वीकृत ऋण राशि का 0.40% तक |
आंशिक पूर्व भुगतान शुल्क (non-refundable) | फिक्स्ड रेट होम लोन: NIL परिवर्तनीय दर गृह ऋण/अर्द्ध निश्चित दर गृह ऋण: शून्य अर्ध निश्चित दर गृह ऋण (निश्चित दर अवधि के दौरान): – स्वीकृत ऋण राशि के 25% से कम (वर्ष में एक बार) आंशिक पूर्व भुगतान के लिए: शून्य – अगर पार्ट प्री-पेमेंट की तारीख से 1 साल के भीतर लोन बंद हो जाता है: पार्ट प्री-पेमेंट पर फोरक्लोज़र शुल्क भी लगेगा। – निर्धारित दर अवधि के दौरान एक वर्ष में 25% से अधिक पूर्व भुगतान के लिए: 2% |
फौजदारी शुल्क | परिवर्तनीय दर गृह ऋण/अर्द्ध निश्चित दर गृह ऋण: शून्य फिक्स्ड रेट होम लोन / सेमी फिक्स्ड रेट होम लोन: बकाया ऋण का 2% |
एनएसीएच/एसआई/चेक बाउंस के लिए शुल्क | 500 per instance |
दंडात्मक ब्याज | चूक अवधि के लिए बकाया ऋण राशि पर प्रचलित ब्याज दर का 2% |
पुन: मूल्य निर्धारण शुल्क | शून्य |
यह भी पढ़े: Indiabulls Home loan
Citibank Home Loan Customer Care
- Toll Free Number: 1860 210 2484
Conclusion
इस article में हमने आपको Citibank Home loan in Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है | कोई भी व्यक्ति जो घर बनाने की सोच रहा है और उसके पास पैसो की कमी है तो वो इस होम लोन का लाभ ले सकता है | अगर आपको सिटी बैंक होम लोन में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है या फिर आपको इस लोन के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप सिटी बैंक होम लोन कस्टमर केयर पर सम्पर्क कर सकते है |
आशा करता हूँ दोस्तों आपको यह article informative लगा होगा | अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |
यह भी पढ़े: DHFL Home Loan
Citibank Home loan से जुड़े सवाल:
Ans. कोई भी व्यक्ति घर या फ्लैट खरीदने, बनाने या उनके निर्माण करने के लिए जब लोन लेता है तो वह होम लोन होता है | अन्य बैंको की तरह सिटीबैंक भी ग्राहकों को होम लोन की सुविधा प्रदान करता है |
Ans. ब्याज दर 7.40% प्रतिवर्ष से शुरू होती है |
Ans. अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक | संपत्ति मूल्य का 80% तक आप होम लोन ले सकते है |
Ans. 25 वर्ष तक |
Ans. लोन के लिए आवेदन करने की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है | आप इस आर्टिकल को पढ़कर इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है |