SBI Home Loan Interest Rate SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट : इस आर्टिकल में हम आपको SBI bank के होम लोन की ब्याज दर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. होम लोन की ब्याज दर के बारे में जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की Home loan क्या होता है?
SBI बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरो पर SBI Home loan प्रदान कर रहा है. बैंक कई प्रकार के होम लोन प्रदान करता है जिनमे ब्याज दर अलग अलग प्रकार से हो सकती है. इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेगे की SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या है और वर्तमान समय में यह ब्याज दर क्या चल रही है आदि, इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े.
यह भी पढ़े: Reliance Home Loan
SBI Home Loan Interest Rate in Hindi
ऋणदाता होम लोन देने से पहले ग्राहक के कई कारको को ध्यान में रखता ही जैसे की क्रेडिट इतिहास, CIBIL Score, आयु, आय, चुकोती की क्षमता आदि. अगर आपका क्रेडिट इतिहास बहुत अच्छा है और आपकी आय अधिक है तो आप आकर्षक Home loan interest rate पर होम लोन का लाभ ले सकते है. महिलाओ को होम लोन इंटरेस्ट रेट में 0.05% की छुट दी जाती है.
SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट 6.65% प्रतिवर्ष से शुरू होती है. ग्राहक के सिबिल स्कोर के आधार पर यह ब्याज दर भिन्न होती है. SBI होम लोन के तहत आप 100 करोड़ रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते है. आप घर बनाने, घर खरीदने या घर के नवीनीकरण करने के लिए होम लोन ले सकते है. SBI home loan की लोन अवधि (Loan tenure) 30 वर्ष तक है.
SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट 2022
बैंक कई प्रकार का होम लोन प्रदान करता है जिनमे लोन की ब्याज दर अलग अलग प्रकार से होती है. इस लोन की ब्याज दर ग्राहक के सिबिल स्कोर के आधार पर कम ज्यादा हो सकती है. निचे SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है:
रेगुलर होम लोन (Regular Home Loan):
CIBIL Score | Term Loan | Max Gain |
---|---|---|
>=800 | 6.65% | 7.05% |
750-799 | 6.75% | 7.15% |
700-749 | 6.85% | 7.25% |
650-699 | 6.95% | 7.35% |
550-649 | 7.15% | 7.55% |
NTC/No CIBIL Score/-1 | 6.85% | 7.25% |
व्यावसायिक अचल संपत्ति होम लोन (CRE (Commercial Real Estate) Home Loan):
CIBIL Score | Term Loan | Max Gain |
---|---|---|
>=800 | 6.85% | 7.15% |
750-799 | 6.95% | 7.25% |
700-749 | 7.05% | 7.35% |
650-699 | 7.15% | 7.45% |
550-649 | 7.35% | 7.65% |
NTC/No CIBIL Score/-1 | 7.05% | 7.35% |
होम टॉप अप लोन (Home Top Up Loan):
CIBIL Score | Term Loan | Overdraft |
---|---|---|
>=800 | 7.05% | 7.35% |
750-799 | 7.15% | 7.45% |
700-749 | 7.25% | 7.55% |
650-699 | 7.35% | 7.65% |
550-649 | 7.65% | 7.95% |
NTC/No CIBIL Score/-1 |
रियल्टी होम लोन (Realty Home Loan):
CIBIL Score | Term Loan | CRE Term loan |
---|---|---|
>=800 | 6.95% | 7.15% |
750-799 | 7.05% | 7.25% |
700-749 | 7.15% | 7.35% |
650-699 | 7.25% | 7.45% |
550-649 | 7.35% | 7.55% |
NTC/No CIBIL Score/-1 | 7.15% | 7.35% |
ट्राइबल प्लस (Tribal Plus):
CIBIL Score | Term Loan |
---|---|
>=800 | 6.75% |
750-799 | 6.85% |
700-749 | 6.95% |
650-699 | 7.05% |
550-649 | 7.25% |
NTC/No CIBIL Score/-1 | 6.95% |
संपत्ति पर ऋण (Loan against Property (P-LAP)):
CIBIL Score | Term Loan |
---|---|
>=800 | 8.40% |
750-799 | 8.50% |
700-749 | 8.60% |
650-699 | 8.70% |
550-649 | 8.80% |
NTC/No CIBIL Score/-1 | 8.60% |
स्मार्ट होम टॉप अप लोन (Smart Home Top Up Loan):
Term loan | Overdraft |
---|---|
7.25% | 7.65% |
HL for EMP of Govt of Kerala:
Term loan | Max Gain |
---|---|
6.80% | 7.15% |
रिवर्स मॉर्गेज लोन (Reverse Mortgage Loan) | 9.05% |
अर्नेस्ट मनी डिपाजिट (Earnest Money Deposit (EMD)) | 10.45% |
योनो इंस्टा होम टॉप-अप लोन (Overdraft) | 7.25% |
सस्ता होम लोन कैसे प्राप्त करें?
- कोई भी व्यक्ति होम लोन के लिए अप्लाई कर सकता है लेकिन अगर आप भारतीय स्टेट बैंक होम लोन के नियम और शर्तों को पूरा करते है तो आप आकर्षक ब्याज दर पर होम लोन प्राप्त कर सकते है.
- हमेशा अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाये रखें.
- आपका सिबिल स्कोर जितना अच्छा होगा आप उतने ही आकर्षक ब्याज दर के साथ SBI होम लोन का लाभ ले सकते है.
- आमतौर पर 750 या इससे अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है.
- उपर SBI बैंक की सभी ब्याज दर दी गई है जिनमे आप देख सकते है की ब्याज दर किस प्रकार से सिबिल स्कोर के आधार पर कम या ज्यादा हो रही है.
- ऋणदाता लोन देने से पहले ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री, क्रेडिट स्कोर, आयु, आय, रहने की जगह, चुकोती की क्षमता जैसे कारको को ध्यान में रखकर लोन देता है.
- होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको SBI Home Loan EMI Calculator की मदद से अपने लोन की EMI की गणना करनी चाहिए जिससे आपको यह पता लग सके की लोन के भुगतान के समय आपको कितने रूपये चुकाने होंगे.
- प्रतेक बैंक की ब्याज दर में तुलना करें और जो आपको कम लगे उस लोन के लिए अप्लाई करें.
SBI Home Loan EMI Calculator
होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको अपने लोन की EMI की गणना करनी चाहिए जिससे आपको यह पता लग सके की लोन के भुगतान के समय आपको कितने रूपये चुकाने होंगे. आप SBI bank की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Home Loan EMI Calculator की मदद से अपने लोन की EMI की गणना कर सकते है. होम लोन की EMI ऋण की राशी, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है.
SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट और अन्य बैंको की होम लोन ब्याज दर में तुलना
अगर आपको सस्ता होम लोन प्राप्त करना है तो आपको सभी होम लोन ऋणदाता के होम लोन ब्याज दर में तुलना करनी चाहिए जिससे आपको यह पता लग सके की कोनसा बैंक सस्ते ब्याज दर ओर लोन प्रदान कर रहा है. निचे कुछ बैंको की ब्याज दर दी गई है जिनकी तुलना आप SBI Home Loan Interest Rate 2022 के साथ कर सकते है:
ऋणदाता का नाम | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) |
---|---|
HDFC Home Loan | 6.75% |
Union Bank of India Home loan | 6.80% |
Bank of Baroda Home Loan | 6.75% |
Axis Bank Home Loan | 6.66% |
Bandhan Bank Home loan | 8.5% |
Bank of India Home Loan | 6.95% |
IDBI Home loan | 6.95% |
ICICI Bank Home Loan | 6.75% |
Yes Bank Home Loan | 8.95% |
PNB Home Loan | 7.35% |
IDFC Home loan | 6.90% |
SBI Home loan Customer care number
अगर आपको SBI होम लोन की ब्याज दर जानने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर आपको होम लोन के लिए अप्लाई करने में दिक्कत आ रही है तो आप निचे दिए गए एसबीआई कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते है:
- कस्टमर केयर के लिए आपको सबसे पहले SBI बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना है.
- होम पेज पर Contact Us के आप्शन पर क्लिक करें.
- आपके सामने एक सेलेक्ट बॉक्स ओपन होगा.
- इसमें अपने सिटी को सेलेक्ट करके आप कस्टमर केयर नंबर निकाल सकते है.
- इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 1800 425 3800 पर भी सम्पर्क कर सकते है.
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने आपको SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट 2022 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है. कोई भी व्यक्ति जो SBI होम लोन के लिए अप्लाई कर रहा है वह सबसे पहले होम लोन की ब्याज दर को चेक कर सकता है. इस आर्टिकल में हमने आपको अन्य बैंक के होम लोन की ब्याज दर के बारे में भी जानकारी दी है ताकि आप उनमे तुलना करके यह पता कर सको की किस होम लोन की ब्याज दर कम है.
SBI Home Loan Interest Rate के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई कस्टमर केयर नंबर पर कॉल भी कर सकते है. अपने किसी भी सवाल के लिए हमे बेझिझक कमेंट में लिखें.
आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल informative लगा होगा. अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो प्लीज आप इसे अधिक से अधिक शेयर करें.
SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट से जुड़े सवाल:
Ans. बैंक कई प्रकार के होम लोन प्रदान करता है जिनकी ब्याज दर भी अलग अलग प्रकार से है. इस लोन की ब्याज दर 6.65% प्रतिवर्ष से शुरू होती है.
Ans. 100 करोड़ रूपये तक.
Ans. 30 वर्ष तक.
Ans. इस लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है.