एसबीआई होम लोन कैलकुलेटर से EMI कैसे निकालें?

SBI Home loan Calculator in Hindi: क्या आप एसबीआई होम लोन के लिए आवेदन करने की सोच रहे है या फिर आपने होम लोन के लिए आवेदन कर दिया है, तो आपको बता दें की एसबीआई होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको अपने लोन की EMI की गणना करनी चाहिए।

इस लेख में हम आपको SBI Home loan EMI Calculator के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे और साथ में हम अलग अलग ऋण राशी के आधार पर लोन की EMI क्या होगी इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए आप इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े।

SBI Home loan Calculator in Hindi

EMI का पूरा नाम समान मासिक किस्त (Equated Monthly Instalment) होता है। लोन की ईएमआई तीन कारको से मिली होती है, ऋण की राशी, ब्याज दर और लोन अवधि। ईएमआई राशी वह राशी होती है जो आपको लोन के भुगतान के समय चुकानी होती है।

आप SBI बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एसबीआई होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से अपने लोन की EMI की गणना कर सकते है.

आप अपने SBI होम लोन की EMI की गणना करके यह पता कर सकते है की आपको लोन के भुगतान के समय कितने रूपये की क़िस्त चुकानी होगी। आप विभिन ऋणदाता के होम लोन की EMI के बीच तुलना करके सबसे सस्ते लोन की तलाश कर सकते है।

एसबीआई होम लोन कैलकुलेटर से ईएमआई की गणना कैसे करें?

आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके आसानी से अपने लोन की EMI की गणना कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको SBI Home loans की ऑफिसियल वेबसाइट homeloans.sbi पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Calculators का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Home Loan EMI Calculator – SBI ओपन हो जायेगा जो आपको कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:
होम लोन कैलकुलेटर SBI
होम लोन कैलकुलेटर SBI
  • इस कैलकुलेटर में आपको तीन स्क्रोल बार दिखाई देंगे जो इस प्रकार है:
  • 1. होम लोन अमाउंट: यह वह ऋण राशी है जो आप बैंक से लेते है।
  • 2. लोन अवधि: यह आपके लोन की अवधि है।
  • 3. ब्याज दर: होम लोन पर लगने वाला ब्याज दर।
  • इन कैलकुलेटर में आप इन स्क्रोल बार को आगे या पिच्छे करके संख्या को कम या अधिक कर सकते है।

EMI की गणना करें:

मान लो की आपने 5 लाख रूपये का होम लोन, 5 वर्ष की लोन अवधि के लिए और 9.00% ब्याज दर के हिसाब से लिया है तो आपको उपर दिय गए कैलकुलेटर में Home loan amount सेक्शन में 5 लाख सेलेक्ट करना होगा, Loan tenure में 5 वर्ष और Interest rate सेक्शन में 9 सेलेक्ट करना होगा. इतना करने के बाद राईट साइड में आपके लोन की EMI आ जाएगी।

SBI होम लोन कैलकुलेटर – विभिन्न परिदृश्य

इस सेक्शन में हम जानेगे की हम कितना होम लोन लेते है तो हमे कितने रूपये की EMI का भुगतान करना होगा. विभिन परिस्थितियों में आपके SBI होम लोन की EMI क्या होगी इसके बारे में यहाँ पर जानकारी दी गई है:

अगर होम लोन की ब्याज दर 9.00% प्रतिवर्ष है तो:

ऋण राशी1 वर्ष2 वर्ष3 वर्ष4 वर्ष5 वर्ष
5,00,00043,72622,84215,90012,44310,379
7,00,00061,21631,97922,26017,42014,531
11,00,00096,19750,25334,98027,37422,834
13,00,0001,13,68759,39041,34032,35126,986
16,00,0001,39,92273,09650,88039,81633,213
20,00,0001,74,90391,36963,59949,77041,517

अगर होम लोन की ब्याज दर 11.60% प्रतिवर्ष है तो:

ऋण राशी1 वर्ष2 वर्ष3 वर्ष4 वर्ष5 वर्ष
5,00,00044,33123,44316,51213,06911,021
7,00,00062,06332,82123,11718,29715,430
11,00,00097,52851,57636,32628,75224,247
13,00,0001,15,26060,95342,93133,97928,656
16,00,0001,41,85975,01952,83841,82135,269
20,00,0001,77,32493,77466,04752,27644,086

10 लाख होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर SBI

मानलो की आप SBI बैंक से 10 लाख रूपये का होम लोन लेते है और आपके लोन की ब्याज दर 12.00% प्रतिवर्ष है तो विभिन परिस्थितियों में आपके लोन की ईएमआई क्या होगी इसके बारे में यहाँ पर जानकारी दी गई है:

लोन अवधिEMI (रु)ऋण अवधि पर देय कुल ब्याजऋण अवधि में किए गए कुल भुगतान
2 वर्ष47073129,7631,129,763
5 वर्ष22244334,6671,334,667
7 वर्ष17653482,8301,482,830
10 वर्ष14347721,6511,721,651
15 वर्ष120021,160,3032,160,303
20 वर्ष110111,642,6072,642,607
25 वर्ष105322,159,6723,159,672
30 वर्ष102862,703,0053,703,005

25 लाख होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर SBI

मानलो की आप SBI बैंक से 25 लाख रु का होम लोन 12.50% प्रतिवर्ष की ब्याज दर के हिसाब से लेते है तो विभिन परिस्थितियों में आपके लोन की EMI इस प्रकार होगी:

लोन अवधिEMI (रु)ऋण अवधि पर देय कुल ब्याजऋण अवधि में किए गए कुल भुगतान
2 वर्ष118268338,4382,838,438
5 वर्ष56245874,6913,374,691
7 वर्ष448031,263,4603,763,460
10 वर्ष365941,891,2854,391,285
15 वर्ष308133,046,3495,546,349
20 वर्ष284044,316,8436,816,843
25 वर्ष272595,677,6568,177,656
30 वर्ष266817,105,3209,605,320

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको SBI Home loan EMI Calculator के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है. होम लोन कैलकुलेटर ऋण लेने में आपकी बहुत मदद करता है। अगर आपको अपने लोन की गणना करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट में पुच्छ सकते है।

Leave a Comment